
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के अमोल थाना क्षेत्र के उड़वा गांव में यहां बने डेम में मछली पकड़ने गया एक व्यक्ति डेम के गहरे पानी मे डूब गया जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। विधानसभा करैरा के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में इस घटना की जानकारी अमोल पुलिस को दे दी गई है। घटना कल 16 अगस्त की सायं 4 बजे की बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पारागड़ निवासी राजकुमार जाटव नामक व्यक्ति यहां मछली पकड़ने आया था डेम के अंदर वह उतरा तथा जाल से मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा था तभी गहरे पानी मे डूब गया। परिजनों को इसकी जानकारी राजकुमार के साथ गए कुछ अन्य लोगों ने दी। चूंकि मत्स्यखेट फिलहाल प्रतिबंधित रहता है लिहाजा साथ गए लोगों ने इस पर चुप्पी साध ली। पुलिस राजकुमार की तलाश में जु गई है।


