भारतीय पारी 536 पर घोषित, श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच का रविवार को दूसरा दिन है। भारत ने अपनी पहली पारी 536/7 पर घोषित कर दी है। जबाव में श्रीलंका का पहला विकेट पारी की पहली ही गेंद पर गिर गया। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर 75 रन बना लिए है।

कप्तान विराट कोहली ने 243 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। वे टेस्ट में छह दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। दिन का पहला विकेट लंच से ठीक पहले गिरा जब 65 रन पर खेल रहे रोहित शर्मा संदकन की गेंद पर विकेट कीपर डिकवेला को कैच दे बैठे।

 इसके बाद आर. अश्विन भी 4 रन बनाकर आउट गए। साहा और रवींद्र जड़ेजा खेल रहे थे, तभी पारी घोषित कर दी गई।
इसे भी पढ़ें  LIVE IND-SL T20: श्रीलंका को 181 रन का टारगेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *