भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर जीता ब्लाइंड वर्ल्ड कप

नई दिल्लीः ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने टाॅस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। पाकिस्तान ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर भारत के सामने 309 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट रहते ही ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।
भारत ने दोनों बार पाकिस्तान को हराकर जीता कप : ब्लाइंड क्रिकेट वल्र्ड कप में भारत दूसरी बार चैंपियन बना है। भारत के अलावा पाकिस्तान भी दो बार इस खिताब को हासिल कर चुका है। भारत ने पाकिस्तान को ही हराकर लगातार दूसरी बार ये वल्र्ड कप जीता है।
2014 में भी दी थी पाकिस्तान को मात : भारत ने साल 2014 में हुए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराया पहली बार खिताब जीता था। भारत ने 7 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के केपटाउन स्टेडियम में पाकिस्तान को मात दी थी।

इसे भी पढ़ें  अंडर 19 world cup फाइनल भारत को 217 रनों का लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *