
ग्वालियर। कहते हैं जोश, जज्बा और जुनून हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। ग्वालियर के पैरा स्विमर सत्येंद्र लोहिया पर यह बात सटीक बैठती है। सत्येन्द्र ने इंग्लिश चैनल को पार करके अनूठी कामयाबी हासिल की है। स्विमर सत्येन्द्र लोहिया ने 12 घंटे और 26 मिनट में 36 किलोमीटर की इंग्लिश चैनल पार की है।
रिले की तर्ज पर सत्येन्द्र ने अपने 3 साथियों के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के चेतन राउत, बंगाल के रीमो शाह और राजस्थान के जगदीश चन्द्र ने तैराकी की। यही नहीं, सत्येन्द्र इंग्लिश चैनल पार करने वाले रिले में एशिया के पहले पैरा स्विमर भी बन गए है। उल्लेखनीय है कि विक्रम अवार्डी सत्येन्द्र लोहिया ने तैराकी स्पर्धाओं में अब तक 16 मैडल जीते हैं।
12 घंटे 26 मिनट में पार की 36 किलोमीटर लंबी इंग्लिश चैनल
सत्येंद्र 12 घंटे और 26 मिनट में 36 किलोमीटर लंबी इंग्लिश चैनल पार करने वाले रिले में पहले भारतीय दिव्यांग बन गए हैं। यही नहीं पूरे एशिया में भी रिले में यह खिताब हासिल करने वाले वह पहले दिव्यांग तैराक बन गए हैं। सत्येंद्र ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई खिताब हासिल किए हैं।




