Latestभोपाल

कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, 17 सितंबर को पहुंचेंगे भोपाल

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे. वे 17 सितंबर को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे. इस दौरान राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे. हालांकि कमलनाथ ने राहुल गांधी के दौरे की विस्तृत जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि उनके दौरे का कार्यक्रम जल्द ही बताया जाएगा.

दरअसल, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव बिलकुल नजदीक हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरों के एक्शन प्लान की तैयारी दिल्ली में जोरों से चल रही है. राहुल गांधी के एमपी दौरों को लेकर हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक हो चुकी है. तब बताया गया था कि सितंबर में राहुल गांधी मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे शुरू करने वाले हैं.

इसके अलावा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संगठन की तैयारियों को तेज करते हुए तीन नई कमेंटियों का गठन किया है. इसका ऐलान शनिवार को किया गया. हालांकि इसमें मध्य प्रदेश से सिर्फ एक नेता मीनाक्षी नटराजन को शामिल किया गया है.

Show More

Related Articles

Back to top button