भोपालमंडी विशेषमध्यप्रदेश

उज्ज्वला योजना को ग्रामीणों ने बताया कांग्रेस की स्कीम, सुनकर भड़कीं मंत्री यशोधरा

शिवपुरी। प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आईं. शिवपुरी जनपद के ग्रामीण क्षेत्र कोटा में उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर वितरण के दौरान जब उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि यह सिलेंडर किसके द्वारा वितरित किए जा रहे हैं तो ग्रामीणों ने हाथ का पंजा दिखा दिया. इस पर यशोधरा राजे को गुस्सा आ गया. यह सारा नजारा कैमरे में कैद हो गया जो उन्होंने तत्काल ही डिलीट करा दिया.


यशोधरा राजे ने इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि आप लोग जनता तक योजनाओं के संबंध में ठीक ढंग से जानकारी नहीं पहुंचा रहे हैं, तभी ऐसी स्थिति पैदा हो रही है. आप लोगों को चाहिए कि आप कार्यकर्ताओं को बताएं कि यह योजना किसके द्वारा लाई गई हैं और कौन सी सरकार यह सब वितरित करा रही है. पूर्व में भी एक बार इस तरह की स्थिति पैदा हो चुकी है. इसी बात से नाखुश होकर उन्होंने कार्यकर्ताओं की फटकार लगाई.

Show More

Related Articles

Back to top button