Latest

बजट से पहले आम आदमी को राहत, 29 वस्तुओं से हटाया गया GST

नई दिल्लीः आम बजट से पहले वस्तु एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) काऊंसिल की 25वीं बैठक खत्म हो गई है। इस बार काऊंसिल की बैठक में करीब 49 वस्तुओं पर दरें कम करने का फैसला लिया गया जिससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही 29 आइटम पर GST हटाया गया फिलहाल रियल एस्टेट, रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया पर कोई फैसला नहीं लिया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली ने बैठक की अध्यक्षता की।
mandihalchal
पेट्रोल-डीजल पर नहीं बनी सहमति
रियट इस्टेट के अलावा यह भी उम्मीद जताई जा रही थी कि इस मीटिंग में पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है लेकिन इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल की कीमत फिर 80 रुपये के करीब पहुंच गई है। वहीं, कई राज्यों में डीजल 65 का आंकड़ा पार कर चुका है।
व्यापारियों को थी राहत की उम्मीद
जी.एस.टी. के बारे में व्यापारियों और दुकानदारों की शुरू से यह शिकायत रही है कि उन्हें जी.एस.टी. के लिए कई फॉर्म भरने पड़ते हैं। संभावना है कि GSTR-1, GSTR-2, GSTR-3 फॉर्म को खत्म कर एक फॉर्म बनाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ । बिल का मिलान हर महीने करने के बदले 3 महीने में करने की सुविधा मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *