‘भारत माता की जय’ बोलने पर बच्चों को परीक्षा से बाहर निकालने का आरोप

रतलाम। पल्दुना रोड स्थित सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में प्रार्थना के बाद शुक्रवार को ‘भारत माता की जय’ बोलने पर स्कूल प्रबंधन ने कक्षा 9वीं के करीब 3 दर्जन विद्यार्थिंयों को प्री-बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठने देने का आरोप है। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी रविवार को विद्यार्थियों को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

प्रबंधन के खिलाफ नामली के विभिन्न संगठनों द्वारा बंद के आव्हान के चलते सोमवार को पूरा नगर सुबह से बंद रहा। सुबह साढ़े दस बजे सदर बाजार में सभा हुई। सभा में वक्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें  पुरानी कालोनियों को राहत तो नई कालोनियों को आफत

इसके बाद दोपहर करीब पौने बारह बजे एसडीएम नेहा भारतीय को ज्ञापन सौंपा गया। सभा समाप्त होन के बाद शहर की कुछ दुकानें खुलना शुरू हो गई थी। उधर स्कूल के बाहर और शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

यह है मामला

घटना 11 जनवरी की बताई जा रही है। स्कूल प्रबंधन पर आरोप है कि उस दिन असेम्बली में राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने भारत माता की जय का घोष किया था। इससे प्रबंधन नाराज हो गया और प्राचार्य ने बच्चों को फटकार लगाकर उन्हें दो घंटे तक ठंडे फर्श पर बैठाया। कक्षा नौवीं के के 31 बच्चों को प्री-बोर्ड की परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। साथ ही इसके बारे में परिजन या अन्य कहीं शिकायत करने पर स्कूल से निकालने की धमकी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें  वाह... मध्यप्रदेश के तहसीलदार तलवार से काटते हैं केक

जब बच्चों ने पालकों को यह बात बताई तो मामला प्रकाश में आया और हिंदूवादी संगठन, पालक व नामली के लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रविवार को विद्यार्थियों की तरफ से पुलिस थाने पर लिखित में शिकायत की गई तथा सोमवार को बंद का आव्हान किया गया था। लोगों ने रैली निकालकर विरोध किया और इसके बाद सभा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *