Latestराष्ट्रीय

अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे पर घुसी गाय

अहमदाबाद। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बुधवार 10 जनवरी देर रात को एयरपोर्ट के रनवे पर गाय के घुसने के कारण दो विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। गाय की वजह से दोनों विमानों की लैंडिंग  अहमदाबाद की बजाय मुंबई में करानी पड़ी। एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अध्‍यक्ष गुरुप्रसाद मोहपात्रा ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि एयरपोर्ट में सुरक्षा की चूक को लेकर यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी अहमदाबाद में विमानों से पक्षियों के टकराने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। एएआई के अध्‍यक्ष ने कहा कि कार्गो साइड से एक गाय रनवे पर पहुंच गई थी। स्थिति पर जल्‍द ही नियंत्रण पा लिया गया।’ हालांकि उस समय दो विमानों की लैंडिंग होनी थी। इनमें एक विमान खाड़ी के देशों से आ रहा था, जबकि दूसरा मालवाहक विमान था।
इसे भी पढ़ें  आधे खुले गेट से टकराई रेल, बड़ा हादसा टला

रनवे पर गाय होने के कारण दोनों विमानों की लैंडिंग संभव नहीं हो पाई तो उनका रूट डायवर्ट कर मुंबई भेज दिया गया। विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और उड़ान को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं। सुरक्षा मानकों को पूरा होने के बाद ही हवाई अड्डों को ऑपरेशनल अनुमति दी जाती है। हवाई अड्डों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के अलावा डयरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) जिम्‍मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *