मध्यप्रदेश

8 लाख 85 हजार 89 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को एक-एक हजार रूपये प्राप्त होंगे-CM शिवराज ने कहा- चिंता न करें

भोपाल। CM शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कल्याण कर्मकार मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खातों में कुल 88 करोड़ 50 लाख 89 हजार रूपए की आपदा राशि एक क्लिक से ट्रांसफर (अंतरित) की। इससे 8 लाख 85 हजार 89 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से प्रत्येक को एक हजार रूपये प्राप्त होंगे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रमिक मेरे परिवार के सदस्य हैं, उनका दु:ख मेरा दु:ख है। उन्होंने निर्माण श्रमिकों से कहा कि संकट के इस समय के दौरान सरकार उनके साथ खड़ी है। वे बस लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। सरकार श्रमिकों की बेहतरी के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रमिक श्री अभिषेक जैन और श्री आनंद राम साहू से भी बात की। 

इस दौरान मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस तथा प्रमुख सचिव श्रम श्री अशोक शाह भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का पंजीकृत भवन संनिर्माण श्रमिकों के नाम संदेश देते कहा कि मेरे पंजीकृत निर्माण श्रमिक बहनों एवं भाइयो आज कोरोना संकट से हम सब जूझ रहे हैं। कोरोना को हराने के लिए हम सबको अपने घरों में ही रहना है। लेकिन संकट के समय सरकार आपके साथ खड़ी है। आज ही मैंने सिंगल क्लिक के माध्यम से 8 लाख 85 हज़ार 89 मजदूरों के खातों में ₹1000 प्रति श्रमिक के मान से ₹88 करोड़ 50 लाख 89 हज़ार अंतरित किए हैं।

कल तक यह राशि आपके खाते में पहुंच जाएगी। सरकार निशुल्क राशन सबको दे रही है। चिंता मत कीजिए। आप लॉक डाउन का पालन कीजिए। घर में रहिए। हम आपकी चिंता करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button