पहला टी 20 आज कटक में- भारत की नजर जीत पर

कटक: भारतीय टीम टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला जीतने के बाद आज से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में भी श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरेगी हालांकि इसमें मेजबान टीम की बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जा सकता है ।

टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी भारत ने वनडे श्रृंखला 2.1 से जीती और अब रोहित शर्मा एंड कंपनी का इरादा टी20 प्रारूप में भी उस प्रदर्शन को दोहराने का होगा। धर्मशाला में पहले वनडे के अलावा श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर अपनी छाप छोडऩे में नाकाम रही है। भारत ने मोहाली में श्रृंखला में वापसी की और विशाखापत्तनम में श्रीलंका ने श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया।  एक समय पर एक विकेट पर 136 रन बनाकर खेल रही श्रीलंकाई टीम 215 रन पर आउट हो गई। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा की गई शानदार स्टम्पिंग के बाद स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम पर भारी पड़े । दोनों ने तीन तीन विकेट लेकर भारत की जीत तय की ।

इसे भी पढ़ें  6 बार दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने विराट कोहली

टी20 क्रिकेट हालांकि बिल्कुल अलग है और भारत की इस मैदान पर खेले गए एकमात्र टी20 मैच की अच्छी यादें नहीं है। बाराबती स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकार्ड 7 . 4 का है और पिछले चार मैच भारत ने यहां जीते हैं। यहां 2015 में खेले गए एकमात्र टी20 मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 92 रन पर आउट हो गई थी । इसके बाद दर्शकों के उत्पात के कारण यह मैदान बदनाम हो गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *