राजस्थान बस हादसा मृतकों की संख्या 32 हुई

सवाई माधोपुर। राजस्थान में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सवाई माधोपुर के में एक यात्री बस बनास नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में बस ओवरस्पीड हुई और नदी पर बनी पुलिया को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। बस में करीब 35-40 लोग बैठे थे। हादसा सवाई माधोपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर लालसोट-कोटा हाइवे पर हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार लोग धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। मरने वालों में सात लोग मध्य प्रदेश के भी बताए जा रहे हैं। बस को नदी से निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़ें  मां शारदा की नगरी में आगजनी, तोड़फोड़, धारा 144 लगी

हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार के उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत को मौके पर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *