मोहाली में दूसरा वनडे मैच आज, भारत के लिए होगा ‘करो या मरो’ का मुकाबला

मोहाली: रोहित शर्मा की कप्तानी में पहला ही वनडे शर्मनाक ढंग से हारी भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बुधवार को होने वाले दूसरे करो या मरो के मैच में उतरेगी।  भारत के खिलाफ लगातार 10 मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम ने उसी की जमीन पर लंबे अर्से बाद जीत दर्ज कर 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंंका ने धर्मशाला में हुए मैच में भारतीय टीम को 112 पर समेटने के बाद 21 ओवर पूरे होने से पहले ही 7 विकेट से मैच जीता था। टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंका ने 3 में से 2 मैच भारत के खिलाफ ड्रा कराए थे और ऐसे में साफ है कि टीम इंडिया को विपक्षी टीम को हल्के में लेने की सजा मिली।

इसे भी पढ़ें  डरबन में भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

सोमवार को शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली फिलहाल टीम के साथ नहीं हैं और ऐसे में कार्यवाहक कप्तान रोहित के नेतृत्व में टीम को मिली इस शर्मनाक हार ने यह सवाल फिर से खड़ा कर दिया कि भारत काफी हद तक विराट पर ही निर्भर है। ऐसे में टीम के बाकी सदस्यों के लिए करो या मरो का यह मैच अपनी अहमियत साबित कराने के साथ सीरीका में बने रहने के लिहाज से भी अहम है।

खुद रोहित ने भी माना था कि यह हार टीम के लिए आंखें खोलने वाली है। इस मैच में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ही हीरो साबित हुए थे जिन्होंने एक छोर संभालते हुए 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को कम से कम 100 के पार ले गए। ऐसे में मोहाली में भी पूर्व कप्तान पर फिर से इस महत्वपूर्ण मैच में टीम को संभालने की जिम्मेदारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें  Swimming Record

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *