Politicsमंडी विशेष

गुजरात परिणामों ने बढ़ाया प्रदेश के इन दो नेताओं का कद- जानें कौन?

वेब डेस्क। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजे आ चुके हैं. दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. एमपी के राजनीतिक गलियारे में इन चुनावों में जीत के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं कि क्या इस जीत के बाद एमपी के नेताओं का कद बढ़ा है?

दरअसल, नरेंद्र सिंह तोमर जो ग्वालियर से बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री भी हैं गुजरात में बीजेपी के चुनाव प्रभारी बनाए गए थे. गुजरात में बीजेपी की जीत के बाद नरेंद्र सिंह तोमर का कद केंद्र में और बढ़ना तय है.

माना जा रहा है कि सरकार के अलावा संगठन के स्तर पर नरेंद्र सिंह तोमर को फिर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा मध्य प्रदेश से जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा का सियासी कद भी गुजरात चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद बढ़ेगा. नरोत्तम मिश्रा को चुनाव प्रचार के दौरान सौराष्ट्र की 26 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी.

इसे भी पढ़ें  पेट्रोल डीजल की कीमत कम करने की कवायद, जीएसटी के दायरे में आएगा

बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती देख पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.

गुजरात में जहां बीजेपी लगातार छठी बार सरकार बनाने जा रही है, वहीं हिमाचल में भी सत्ताधारी कांग्रेस को पछाड़ बीजेपी की सरकार बन रही है. इस शानदार प्रदर्शन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद नज़र आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *