उधमपुर के रामनगर में मिनी बस पलटी, 7 की दर्दनाक मौत, 29 घायल

जम्मू। उधमपुर के रामनगर में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब एक मिनी बस फिसलकर एक गहरी खाई में जा गिरी। हादसा रामनगर के कहुआ के पास हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार अभी तक सिर्फ 7 शव निकाले गए हैं जबकि मौतें ज्यादा भी हो सकती हैं।  हादसे में 29 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य चलाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस का नम्बर जेके14-0273 है और गाड़ी उधमपुर से बरोट की तरफ जा रही थी।

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *