करैरा में स्वच्छता अभियान से भर रहीं ठेकेदारों की तिजोरियां !

करैरा। नगर पंचायत क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत बनाए जा रहे घर-घर शौचालय निर्माण में ठेकेदार द्वारा अनियमितताएं की गई। जिसके कारण कई हितग्राहियों के शौचालयों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ हैं और कई हितग्राहियों ने अपने निजी राशि से शौचालय को बना लिया लेकिन उनका भुगतान आज तक नगर पंचायत के द्वारा नहीं किया गया।

नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-2 में कई ऐसे हितग्राही हैं जिनका शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका लेकिन ठेकेदार द्वारा उनका भुगतान नहीं किया गया और कई वार्डो में शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है और जो अधूरे पड़े शौचालय निर्माण को हितग्राहियों ने अपने निजी पैसों से पूर्ण कराया जो आज नगर पंचायत में शौचालय निर्माण की राशि को लेकर 5 से 6 महीने से इधर-उधर भटक रहे है लेकिन उनको शौचालय निर्माण की न राशि नगद मिली और न ही उनके खातों में आई ।

इन लोगों ने निजी रुपयों से शौचालय

करैरा नप के वार्ड-2 के कामता वर्मा, दर्जी अजित जैन, भैया खान, शरद तिवारी को शौचलय निर्माण का अभी तक भुगतान नहीं मिला है। जिन्होंने अपने निजी रुपयों से शौचालय बनवा लिए। वार्ड 2 में अभी तक 30 शौचलय बन चुके है और 6 अधूरे पड़े हैं कुछ लोगों का भुगतान भी ठेकेदार ने आज तक नही दिया है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

शमारे वार्ड में कई शौचालयों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है और कई ऐसे हितग्राही हैं, जिन्होंने अपने निजी रुपयों से शौचालयों को बनवाया है वह आज अपने भुगतान के लिए नगर पंचायत के चक्कर काट रहे हैं।

भारती सोनू दुबे, वार्ड पार्षद-2

हां, यह बात सही है नगर परिषद के कई वार्ड में कई जगह पर शौचालयों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है और कई लोगों के शौचालय निर्माण की राशि उनको नहीं मिली है। हम शीघ्र ही ठेकेदार के खिलाफ नोटिस देकर कार्रवाई करेंगे।

कोमल साहू, नंप अध्यक्ष करैरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *