कोलारस और मुंगावली दोनों जगह कांग्रेस आगे

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर जारी मतगणना में दोनों ही स्थानों पर कांग्रेस आगे हो गई है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव और कोलारस से महेंद्र सिंह यादव आगे चल रहे हैं। दोनों ही जगह सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है।

मुंगावली में मतगणना का दौर आगे बढ़ने के साथ कांग्रेस ने 31 वोटों की मामूली बढ़त बना ली। पूर्व में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव यहां पीछे चल रहे थे। दूसरे राउंड में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 3295 और भाजपा की बाई साहब यादव को 2998 वोट मिले। डाक पत्रों की गिनती में 23 में से 21 मतपत्र अमान्य किए गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और भाजपा की प्रत्याशी बाईसाहब यादव के बीच है। यहां 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 8 निर्दलीय हैं।

इसे भी पढ़ें  ट्रिपल तलाक - मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- वापस लें विधेयक

कोलारस में पहले चरण में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव 514 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कुल 14 डाक मतमत्रों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मिले हैं, जबकि एक डाक मतपत्र निरस्त कर दिया है। दूसरे चरण में में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव को 3295 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन को 2998 वोट मिले हैं।

मतगणना टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और दो अन्य कर्मचारी तैनात हैं। पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। मतगणना स्थल पर सिर्फ चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को मोबाइल ले जाने की इजाजत है। सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। रेंडम आधार पर दोनों विधानसभा क्षेत्र में उपयोग लाई गई वीवीपैट में से एक-एक चुनाव स्लिप और ईवीएम में डाले गए मतों का मिलान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार की कमान संभालने की वजह से चुनाव दिलचस्प हो गया। उपचुनाव के नतीजे प्रदेश की सियासत की दिशा भी तय करेंगे।

इसे भी पढ़ें  राहुल की कुंडली मजबूत, 2022 तक वापसी कर स्थापित करेंगे सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *