Sports

टी 20-लंका ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला

कटक: श्रीलंका के कप्तान तिसारा परेरा ने भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने शिखर धवन को विश्राम दिया और उनकी जगह केएल राहुल को अंतिम एकादश में रखा है। इसी तरह गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार को विश्राम देकर जयदेव उनादकट को टीम में लिया गया है। श्रीलंका ने भी अंतिम वनडे की टीम में चार बदलाव किये हैं। उसने दुशमंत चमीरा, दासुन शनाका, विश्व फर्नांडो और कुसाल परेरा को अंतिम एकादश में रखा है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज फर्नांडो का यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

इसे भी पढ़ें  ऋषभ पंत ने इंदौर में तोड़ा सचिन का 23 साल पुराना रिकार्ड

टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी भारत ने वनडे श्रृंखला 2.1 से जीती और अब रोहित शर्मा एंड कंपनी का इरादा टी20 प्रारूप में भी उस प्रदर्शन को दोहराने का होगा। धर्मशाला में पहले वनडे के अलावा श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर अपनी छाप छोडऩे में नाकाम रही है। भारत ने मोहाली में श्रृंखला में वापसी की और विशाखापत्तनम में श्रीलंका ने श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया। एक समय पर एक विकेट पर 136 रन बनाकर खेल रही श्रीलंकाई टीम 215 रन पर आउट हो गई। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा की गई शानदार स्टम्पिंग के बाद स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम पर भारी पड़े । दोनों ने तीन तीन विकेट लेकर भारत की जीत तय की ।

इसे भी पढ़ें  शमी के पांच विकेट की बदौलत भारत जोहान्सबर्ग टेस्ट जीता

टी20 क्रिकेट हालांकि बिल्कुल अलग है और भारत की इस मैदान पर खेले गए एकमात्र टी20 मैच की अच्छी यादें नहीं है। बाराबती स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकार्ड 7 . 4 का है और पिछले चार मैच भारत ने यहां जीते हैं। यहां 2015 में खेले गए एकमात्र टी20 मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 92 रन पर आउट हो गई थी । इसके बाद दर्शकों के उत्पात के कारण यह मैदान बदनाम हो गया था ।

टीमें इस प्रकार हैं-
भारत:

रोहित शर्मा ( कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट।
श्रीलंका:
थिसारा परेरा (कप्तान), निरोशन डिकवेला, उपुल थरंगा, कुशल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, दासून शनाका, दुषमंथ चमीरा, अकिला धनंजय, विश्वा फर्नांडो, नुवान प्रदीप।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *