LatestNewsभोपालमध्यप्रदेश

बैतूल में CM मोहन यादव का बड़ा कार्यक्रम, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस

बैतूल में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात: 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹30 करोड़ से अधिक का बोनस, 352 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों और ग्राम वन समितियों के सदस्यों को बड़ी आर्थिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में ₹30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि अंतरित की। इसके साथ ही ग्राम वन समिति के सदस्यों को ₹13 करोड़ से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि भी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को भी गति देते हुए ₹297 करोड़ से अधिक की लागत वाले 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं ₹145 करोड़ से अधिक की लागत से पूरे हुए 55 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

इसे भी पढ़ें  'भारत माता की जय' बोलने पर बच्चों को परीक्षा से बाहर निकालने का आरोप

इस तरह कार्यक्रम में कुल ₹442 करोड़ से अधिक के 107 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों और ग्राम वन समितियों को मिलाकर ₹43 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से वन समितियों से जुड़े परिवारों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।