Sports

LIVE IND-SL T20: श्रीलंका को 181 रन का टारगेट

कटक. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए। एमएस धोनी (39) और मनीष पांडे (32) क्रीज पर थे। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग को चुना।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 38 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। भारत को पहला झटका 4.6 ओवर में लगा, जब एंजेलो मैथ्यूज की बॉल पर रोहित शर्मा(17) को दुष्मंथा चमीरा ने कैच कर लिया।  इसके बाद दूसरा विकेट 12.4 ओवर में गिरा। जब नुवान प्रदीप की बॉल पर श्रेयस अय्यर (24) को निरोशन डिकवेला ने कैच कर लिया। आउट होने से पहले अय्यर ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर 63 रन की पार्टनरशिप की।तीसरे विकेट के रूप में लोकेश राहुल (61) आउट हुए। 14.3 ओवर में थिसारा परेरा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

इसे भी पढ़ें  IND vs SL: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती, धवन का शतक

लोकेश की फिफ्टी

मैच में भारत की ओर से लोकेश राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए टी20 करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई। वे 48 बॉल पर 61 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इनिंग में लोकेश ने 7 चौके और 1 सिक्स भी लगाया। मैच में अपने 50 रन उन्होंने 34 बॉल पर पूरे किए थे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *