शिवपुरी में चेक बाउंस का फरार आरोपी गिरफ्तार, दो साल से थी तलाश
चेक बाउंस मामले में 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, फिजिकल पुलिस ने ग्वालियर बायपास से पकड़ा
शिवपुरी | मध्य प्रदेश
शिवपुरी में चेक बाउंस के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी को फिजिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आकाश धाकड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे ग्वालियर बायपास स्थित सोनचिरैया होटल के सामने से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

कोर्ट से जारी था गिरफ्तारी वारंट
पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश धाकड़ के खिलाफ चेक बाउंस से संबंधित न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक SCNIA/125/2020 चल रहा था। यह मामला परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 138 के तहत दर्ज है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी के न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में फिजिकल थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह राठौर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे 1 नवंबर को न्यायालय में पेश किया।

