Latestराष्ट्रीय

नायडू की दो टूक-PM ने सदन में नहीं दिया बयान, नहीं मांगेंगे माफी

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी द्वारा मनमोहन सिंह को लेकर दिए बयान पर शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष लगातार नारेबाजी कर रहा है और पीएम मोदी से माफी की मांग पर अड़ा हुआ है। इस बीच विपक्ष के हंगामे को लेकर उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू ने कहा कि मनमोहन सिंह पर बयान पीएम मोदी ने सदन में नहीं दिया था और इसलिए यहां वो कोई माफी नहीं मांगेंगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

 

इससे पहले बुधवार को राज्यसभा में पीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद वील में आ गए जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें  संसद का शीतकालीन सत्र आज से, विपक्ष सरकार को घेरने को तैयार

 

खबरों के अनुसार आज सदन में इस मुद्दे पर सरकार की बात लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली आज विपक्ष से बात करेंगे वहीं मुद्दे पर बहस के दौरान पीएम मोदी भी सदन में मौजूद रहेंगे। खबरों के अनुसार सरकार लगाता इसे सुलझाकर सदन को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश में है ताकि जरूरी बिल पास करवाए जा सकें।

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के घर हुई एक बैठक के दौरान मनमोहन सिंह का नाम आने पर कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर हमला कर रही है।

मनमोहन ने की शिकायत

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मुद्दे पर राज्यसभा के चेयरमैन व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिल प्रधानमंत्री मोदी के बयान की शिकायत की। वहीं वेंकैया नायडू ने भी विपक्ष को बताया कि सरकार की तरफ से भी मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर शिकायत की गई है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *