बॉलीवुड को बड़ा झटका: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन

नहीं रहे फिल्ममेकर संजय गुप्ता, 57 साल की उम्र में निधन; ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से बनाई थी पहचान
मुंबई | मंडी हलचल। बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर, निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने घर में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 30 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। 31 अक्टूबर की सुबह परिवार को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
‘कांटे’ से मिली अलग पहचान
संजय गुप्ता ने हिंदी सिनेमा में स्टाइलिश क्राइम और एक्शन फिल्मों की अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘आतिश’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘जज़्बा’, ‘काबिल’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
संजय गुप्ता के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेता संजय दत्त समेत कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ काम कर चुके कलाकारों ने भी उन्हें याद किया।
हिंदी सिनेमा में उनके योगदान और उनकी यादगार फिल्मों को हमेशा याद किया जाएगा।
मंडी हलचल | Mandi Halchal

