Latest

*’फिर आई मोदी सरकार तो इतने लाख तक की इनकम होगी टैक्स फ्री’*

*‘फिर आई मोदी सरकार तो इतने लाख तक की इनकम होगी टैक्स फ्री‘*

कार्यवाहक वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट में मध्ययवर्गियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब 5 लाख तक की आय पर कोई कर नहीं देना होगा। इस घोषण से 3 करोड़ लोग टैक्स स्लैब से बाहर हो गए हैं। इससे पहले 2.5 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं देना होता था जिसे बढ़ा कर अब 5 लाख कर दिया गया है। 40 हजार की ब्याज आय पर कोई टीडीएस नहीं देना होगा।

अपने बजट भाषण में चुनावी दांव खेलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरिम बजट में आयकर की सीमा में कोई छूट नहीं दी गई है। हालांकि उन्होंने अगले पूर्ण बजट के लिए प्रस्ताव दे दिया कि पांच लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया जाएगा। इस प्रस्ताव के साथ ही उन्होंने साफ संदेश दे दिया कि मोदी सरकार आई तो अगले बजट में 5 लाख तक की इनकम पर टैक्स छूट की घोषणा की जाएगी।

5 लाख से ऊपर की आय वालों को 13 हजार रुपए का फायदा होगा। घर लेने पर भी आयकर छूट मिलेगी। बजट में सस्ते घर पर इनकम टैक्स की छूट सीमा को भी एक साल बढ़ा दिया गया है। दूसरे घर पर 2.4 लाख रुपये के रेंट में टैक्स से छूट दी गई है। स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। निवेश करने पर 6.5 लाख तक आयकर से छूट मिलेगी।

कई लोगों ने सरकार के इस फैसले को मास्टरस्ट्रोक बताया है, वहीं कई ने इसे मजाक करार दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इसे स्लॉग ओवर का थर्ड सिक्सर करार दिया है तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘यह कुबेर का खजाना नहीं है सरकार के पास, 30 करोड़ से ज्यादा किसान हैं भारत में। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा की लोग मोदी की इस योजना का लाभ भी लेंगे और उन्हें एमएसपी नहीं बढ़ाने के लिए सत्ता से बाहर भी कर देंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button