Latestमध्यप्रदेश

युगांडा की 2 युवतियों सहित 11 हिरासत में, देह व्यापार का मामला

भोपाल। भोपाल के निशातपुरा इलाके के विश्वकर्मा नगर में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 6 लड़कियों सहित कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें युगांडा की 2 युवतियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी संदिग्ध हालत में पकड़े गए हैं।

जानकारी के मुताबिक निशातपुरा पुलिस को विश्वकर्मा नगर के एक मकान में अनैतिक कार्य संचालित होने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने यहां दबिश दी और 6 लड़कियों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 2 युवतियां युगांडा की और बाकी लड़कियां भोपाल की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार मकान किराए पर लेकर ये अनैतिक काम किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस घर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। सुबह करीब 6.30 बजे निशातपुरा पुलिस ने मोहल्ले वालों की सूचना पर यहां छापा मारा और युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा। कमरे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। हाई प्रोफाइल इस ग्रुप में भोपाल के दो बड़े परिवारों को युवक भी पकड़े गए हैं। थाने लाते ही पुलिस को रसूखदारों के कॉल आने लगे थे। यही कारण है कि पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के ढाई घंटे बाद तक कार्रवाई शुरू नहीं की थी।

जानकारी के मुताबिक जिस मकान में कार्रवाई हुई उसके सामने ही किसान सईद जौहर का मकान है। जौहर कॉलोनी समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि उक्त मकान में करीब दो माह से यह कारोबार चल रहा था। हर रोज अलग-अलग युवक और युवतियां यहां आते थे। कई बार नाबालिग लड़के-लड़कियां भी यहां आते थे। मोहल्ले का माहौल खराब होता देख कई बार उक्त कमरे में रहने वाली अकेली लड़की को समझाईश दी जा चुकी थी। उसके मकान मालिक को भी इस संबंध में समस्त मोहल्ले वाले एकत्र होकर शिकायत कर चुके थे। बावजूद इसके लड़की के कमरे में संदिग्ध गतिविधियां नहीं रूक रही थीं।

शुक्रवार सुबह 6.30 बजे मोहल्ले वालों ने जौहर को बताया कि सामने वाले घर में विदेशी युवतियों सहित अन्य युवतियां कार और जीप से आए हैं। जिसकी सूचना उन्होंने डायल 100 पर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे में छापा मारकर 6 युवतियों और 5 युवकों को पकड़ा। जिस मकान से संदिग्धों को पकड़ा गया वो मकान ट्रांस्पोर्टर रमेश शर्मा का बताया जा रहा है।

आरोपियों का इंकार

इधर आरोपियों ने देह व्यापार की बात से साफ इंकार किया है। उनके मुताबिक वे सभी दोस्त हैं और अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए कमरे पर आए थे। पार्टी में देर रात होन के कारण वे सभी यहीं रुक गए थे और सुबह पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button