मास्क पहनने के लिए अब अभियान होगा तेज, मुख्यमंत्री ने कहा-टीके की कोई कमी नहीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार अपनी ओर से पूरे प्रयास कर रही है, जनता को भी जुटना होगा। मास्क ही उपाय है। इसे लगाने के लिए सोमवार से जन-जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। मैं भी गाड़ी में सवार होकर निकलूंगा और बिना भीड़ लगाए माइक के माध्यम से लोगों से आह्वान करूंगा कि वे मास्क लगाएं। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को रखने के लिए कोविड केयर सेंटर खोले जाएंगे।
प्रिय प्रदेशवासियों, देश और दुनिया में एक बार फिर #COVID19 का संक्रमण विकराल धारण कर रहा है। आज हमारे प्रदेश में इसके करीब 3,000 मामले आये हैं।
स्थिति काबू से बाहर हो जाये, यह हमें नहीं होने देना है। एकजुट होकर सरकार का सहयोग करें, मास्क लगाएँ और सभी गाइडलाइंस का पालन करें। pic.twitter.com/CKP2610ZUZ
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) April 4, 2021
यह बात मुख्यमंत्री ने रविवार को भोपाल में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अन्य सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। छिंदवाड़ा में तीन और बैतूल में दो दिन का लॉकडाउन है। मैं लंबा लॉकडाउन नहीं चाहता हूं क्योंकि इससे व्यापार ठप होता है और काम धछिन जाते हैं। गरीबों की रोजी-रोटी चलनी चाहिए। इसके लिए संक्रमण रोकना जरूरी है और यह तीन उपायों से नियंत्रित होगा।




