Latest

कमलनाथ सरकार का दिव्यंगो को तोहफा, मिलेगी आर्थिक सहायता

*अब मध्यप्रदेश में 25 हजार दिव्यंगों को मिलेगी सरकार द्वारा 2000 रु आर्थिक सहायता*

भोपाल। प्रदेश के 25 हजार से ज्यादा बहु दिव्यांगों (मानसिक, शारीरिक दिव्यांगता एक साथ होना) को राज्य सरकार दो हजार रुपए प्रति माह की सहायता देगी। सामाजिक न्याय विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। अब तक इन दिव्यांगों को पांच सौ रुपए महीना सहायता दी जा रही थी।

समाज से सीधे सरोकार रखने वाले सामाजिक न्याय विभाग के वादे पूरे करने में सरकार तत्परता दिखा रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और तमाम तरह की पेंशन की राशि बढ़ाने के बाद बहु दिव्यांगों की सहायता राशि सरकार चार गुना करने जा रही है। इसके पीछे मसद उन्हें ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने वचन पत्र में इसका जिक्र किया था।
राज्य सरकार का मानना है कि सिर्फ पांच सौ रुपए से बहु दिव्यांग की देखरेख मुमकिन नहीं है। इसलिए राशि चार गुना बढ़ाई जा रही है। कैबिनेट की सहमति के बाद अगले वित्तीय वर्ष से बहु दिव्यांगों को पांच सौ रुपए की बजाय दो हजार रुपए महीना सहायता मिलना शुरू हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button