Latest

*शिवपुरी पुलिस द्वारा 80 साल की वृद्व महिला के अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश*

*शिवपुरी पुलिस द्वारा 80 साल की बृद्ध महिला के अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश*

शिवपुरी। फरियादी धनीराम पुत्र दयाराम लोधी निवासी बमेरा द्वारा थाना भौंती आकर रिपोर्ट किया कि उसकी मां द्रो बाई पत्नी दयाराम लोधी उम्र 80 साल की करीबन 3- 4:00 बजे शौच करने हरिजन बस्ती के खंडहर मैं गई थी जिसके वापस न लौटने पर उसकी तलाश की तो हरिजन बस्ती खंडार के एक कमरे में मेरी मां मृत अवस्था में मिली जिसके सिर को ईटों से कुचला होकर उसके नाक कान गले के सोने चांदी के आभूषण लूटने बाबत रिपोर्ट की थी ,रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर बाद जांच मैं अपराध क्रमांक 14/19 धारा 302,394 भादवि के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी भौती निरीक्षक सतीश चौहान सहायक उपनिरीक्षक मुकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अवतार सिंह, रामबरन सिंह एवं आरक्षक दिलीप रावत, कुलदीप, मनोज महेश रहे। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.01.19 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मुखबीर सूचना पर उक्त घटना घटित करने वाले आरोपी मनोज उर्फ कल्ला पुत्र मदन लोधी उम्र 19 साल निवासी बमेरा को गिरफ्तार कर लूटा गया मशरूका सोने की पुगरिया एवं चांदी की पुतरिया कीमत ₹12000 कि बरामद की गई। उक्त घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button