शिखर खेल अलंकरण में 28 खेल हस्तियां होगी सम्मानित

भोपाल। प्रदेश का प्रतिष्ठित शिखर खेल अलंकरण समारोह मंगलवार को तात्या टोपे स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे आयोजित हो रहा है। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह केंद्रीय खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रदेश की 14 खेल हस्तियों को सम्मानित करेंगे।

इस मौके पर खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में रियो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, पैरा ओलिंपिक में पदक जीतने वाले देवेन्द्र झाझरिया, मरियप्पन थंगावेलु, दीपा मलिक व वरुण सिंह भाटी विशेष अतिथि होंगे। इसके अलावा मप्र हॉकी अकादमी की पांच खिलाड़ी भी उपस्थित रहेंगे।

इन सभी को भी खेलों में योगदान के लिए पुरुस्कृत किया जाएगा। इस बार प्रदेश के 14 जूनियर खिलाड़ियों को एकलव्य, 10 उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को विक्रम तथा तीन प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके अलावा उज्जैन के चंद्रशेखर चौहान को प्रभाष जोशी मलखंब अवार्ड तथा इंदौर के प्रभाकर कुलकर्णी को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें  INDvsSA: फिर मुसीबत में भारतीय टीम, 287 के जवाब में खो दिए 3 बड़े विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *