आने वाले दिनों में कम होंगे प्याज और टमाटर के भाव

नई दिल्ली। नई फसल की आवक के साथ अगले 15-20 दिन में देश के खुदरा बाजारों में प्याज और टमाटर के दामों में गिरावट आएगी। कृषि सचिव एसके पटनायक ने यह उम्मीद जताते हुए कहा कि बताया कि इन दोनों सब्जियों की कीमतों में वृद्धि तात्कालिक समस्या है। स्थितियों में निश्चित तौर पर सुधार होगा।

व्यापार से जुड़े आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजारों में प्याज और टमाटर के दाम 60 से 80 रुपये प्रति किलो के बीच चल रहे हैं। अन्य प्रमुख शहरों में भी कमोबेश दोनों जिंसों की कीमतों का यही हाल है। पटनायक के मुताबिक आने वाले दिनों में कीमतें कम होंगी।

इसे भी पढ़ें  बिहार बोर्ड परीक्षा 2018 : 'परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद ही बायोलॉजी का पेपर आउट'

प्याज के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में बुवाई काफी बेहतर है। प्याज की आवक शुरू हो गई है। अगले 15 से 20 दिनों में इसके भाव ठीक हो जाएंगे। टमाटर की नई फसल जल्द ही तैयार हो जाएगी। आवक बढ़ने से थोक और खुदरा बाजार में इसके दाम नीचे आएंगे।’

बेमौसम बारिश और देश के कुछ हिस्सों में सूखे जैसे हालात के चलते प्याज और टमाटर दोनों का ही उत्पादन प्रभावित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *