कटनी में 5 वर्ष की मासूम से 70 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म

कटनी। कटनी के एक गांव में 5 साल के मासूम के साथ 70 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया। आरोपित बच्ची को घर के बाहर से ले गया था। दरिंदगी के दौरान बच्ची की मां आने पर आरोपित भाग निकला। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरही थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना 23 दिसंबर की दोपहर की है
घटना के समय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आरोपित उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की मां जब उसे तलाश करने पहुंची तो घर के अंदर वृद्ध बच्ची के साथ मिला। बच्ची रो रही थी। मां के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद मां अपनी बच्ची को लेकर घर आ गई। इस बीच आरोपित वहां से फरार हो गया।
महिला ने पुणे में नौकरी कर रहे अपने पति को घटना की जानकारी दी। बच्ची का पिता बुधवार की सुबह गांव पहुंचा। इसके बाद शाम को पति-पत्नी बच्ची को लेकर बरही थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपित की तलाश की जा रही है।




