मध्यप्रदेशशिवपुरी

शिवपुरी जिले में ट्रक पलटने से 5 लोगों की मौत, 12 घायल

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम चकराना के पास बीती रात दो बजे अजवाइन भरकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। लगभग 12 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी लाया गया है। चार लोगों की मौत मौके पर ही हुई जबकि एक व्यक्ति की मौत जिला चिकित्सालय शिवपुरी में उपचार के दौरान हुई। मृतकों में एक सरपंच भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम चकराना से अजवाइन भरकर एक ट्रक नीमच रवाना हुआ। इसी में सभी लोग सवार थे, ट्रक थोड़ी दूर जाकर पलट गया जिससे उसमें सवार लोग बोरों के नीचे दब गए। इसमें पांच की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए।

मृतकों के नाम कल्याण 35 वर्ष सरपंच चकराना, सतीश प्रजापति 18 वर्ष, प्रीतम प्रजापति 40 वर्ष, अरुण 30 वर्ष, कैलाश आदिवासी बताए गए हैं। कैलाश की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हुई। इस हादसे में ट्रक चालक एवं उसका सहायक बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Show More

Related Articles

Back to top button