शिवपुरी

नौतपा : गर्मी और उमस से लोग हुए बेहाल, पारा पहुंचा 45 डिग्री

शिवपुरी। नौतपा के पहले दिन शुक्रवार को शहर में लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए। पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सड़कों पर केवल वे ही लोग नजर आ रहे थे, जिन्हें जरूरी काम से जाना था। गर्मी इतनी अधिक थी कि दोपहर के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गर्मी के कारण लोग लू से बचने के लिए चेहरे पर साफी बांधे हुए थे तो कई लोग शीतल पेय पदार्थों का उपयोग कर रहे थे। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कूलर और एसी का सहारा लिया तो सरकारी गलियारों में भी तेज गर्मी के चलते लोग बेहाल नजर आए। इधर मौसम के जानकारों का कहना है कि शुक्रवार से नौतपे की शुरूआत हुई और तापमान और भी बढ़ सकता है। हालांकि देर शाम कुछ देर के लिए हवा जरूर चली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। कल का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button