मध्यप्रदेश

दलित युवती का जबरन गर्भपात कराया, थैले में भ्रूण डालकर पहुंची एसपी ऑफिस

सतना । सतना में एक एक दुराचार पीड़ित दलित युवती गुनहगारों को सजा दिलाने अपने मृत नवजात शिशु का शव लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई. इसके बाद पूरे एसपी ऑफिस में हड़कंप मच गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसकी शिकायत दर्ज की गई. जानकारी के अनुसार रामपुर चौरासी गांव निवासी युवती संजय नगर नई बस्ती में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इस दौरान नीरज पांडेय नाम एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसकी शिकायत पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद भी आरोपी उससे दुष्कर्म करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई. इस पर आरोपी ने मंगलवार को उसका जबरन गर्भपात करा दिया. इसके बाद युवती भ्रूण को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई.

Show More

Related Articles

Back to top button