16 फरवरी को साल का पहला ” सूर्य ग्रहण ” राशि पर पड़ेगा ये असर

धर्म ज्योतिष डेस्क। चन्द्र ग्रहण के बाद अब 16 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण होने वाला है। इस बार 2018 में तीन सूर्य ग्रहण होने वाला है। यह ग्रहण 15 फरवरी (गुरुवार) की रात 12.25 मिनट से लगेगा जो कि सुबह प्रात: 4.18 तक रहेगा। ऐसे में यह 16 फरवरी को लगेगा, पर भारत में रात होने के कारण यह यहां दिखाई नहीं देगा ज्योतिष के अनुसार भले ही यह बाहर के देशों में दिखेगा लेकिन इसका असर भारत में भी सभी राशियों पर पड़ेगा।*
*मेष*- इस राशि वालों को धन लाभ की सम्भावना है। इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। रूके हुए कामों में गति आएगी।
*मिथुन*- इस राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा।
*वृश्चिक*- इस राशि के लिए भी आने वाला समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप नौकरी करते हों या व्यापार धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
*धनु*- सूर्य ग्रहण के बाद आपकी इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। यात्रा हो सकती है, जिससे धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। साल के पहले सूर्य ग्रहण से पहले यह ग्रह अपनी राशि बदल चुका है। जिससे पांच राशि जातकों को तो लाभ होने वाला है, लेकिन अन्य राशियों को नुकसान होने की आशंका है।
*मेष* – शुक्र का कुंभ राशि में आना आपके लिए शुभ रहेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में फायदा होगा। धन लाभ हो सकता है। एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बन रहे हैं।
*वृष* -शुक्र के राशि परिवर्तन से आपका सुख बढ़ सकता है। बिजनेस में नए फैसले ले सकते हैं। विदेश या किसी दूर स्थान पर काम करने का मौका मिलेगा। मेहनत से करियर में आगे बढ़ेंगे। कार्य स्थल पर आपकी तारीफ भी हो सकती है।
*मिथुन* -शुक्र मिथुन राशि वालों को फायदा देगा। इससे आपको आत्मबल मिलेगा। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा और संबंध मजबूत हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कामकाज में पहले से सुधार होगा
*कर्क* -पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संयम रखें। खानपान की आदतों पर ध्यान दें। इन दिनों में विवाद होने के योग बन रहे हैं। गलतफहमी होने की भी संभावना हे। शुक्र के गोचर के दौरान मानसिक तनाव और थकान रहेगा।
*सिंह* -आपको अपने अंतरंग संबंधों को लेकर सावधानी रखनी होगी। छोटी सी गलती बड़े विवाद का रूप ले सकती है। कार्य स्थल पर विनम्रता पूर्वक व्यवहार करें। आपकी सोच और विचारों में बदलाव आ सकते हैं। परिजनों की सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा पिता की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी।
*कन्या* – शुक्र के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इन दिनों में पारिवारिक विवाद होने के योग बन रहे हैं। अति उत्साह से बचने की कोशिश करें वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी आप बना सकते हैं।
*तुला* -दाम्पत्य जीवन और लव लाइफ में आपको संभलकर रहना होगा। शुक्र के कारण संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है तो उजागर होने की संभावना है। लवर या लाइफ पार्टनर पर खर्चा बढ़ सकता है।
*वृश्चिक* -शुक्र के कारण वृश्चिक राशि वाले लोग फायदे में रहेंगे। इन दिनों में कमाई और निवेश के कई सुनहरे अवसर आपको मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को अचानक धन लाभ होगा और इनकम सोर्स बढ़ेंगे।
*धनु* -धनु राशि वालों को शुक्र के कारण शानदार फायदा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। तरक्की होगी। वेतन बढ़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और कार्य स्थल पर अधिकारियों से तारीफ भी मिल सकती है।
*मकर* -शुक्र का राशिपरिवर्तन आपके लिए ठीक नहीं है। इसके कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। सोच समझकर बोलें आपकी कही हुई बात आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
*कुंभ* -शुक्र के कारण आपकी आर्थिक स्थित में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस ग्रह के कारण लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन भी प्रभावित हो सकता है। इससे आपकी लाइफ में कुछ अनचाहे बदलाव आ सकते हैं। आमदनी के साथ आपका खर्चा भी बढ़ सकता है।
*मीन* -शुक्र का राशि बदलने से आपका फालतू खर्चा बढ़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। लव लाइफ से जुड़े बड़े और खास फैसले लेना चाह रहे हैं तो संभलकर रहें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।