राष्ट्रीय

सुनंदा मामला-SC पहुंचे स्वामी, कोर्ट ने पूछा-किस आधार पर डाली याचिका

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की 2014 में हुई मृत्यु की विशेष जांच दल से जांच के लिए भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका की विचारणीयता पर आज सवाल उठाए और उनसे कहा कि उसे इस पहलू पर संतुष्ट किया जाए। न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति अमिताव राय की पीठ ने इस मामले में सुनवाई के दौरान भाजपा नेता से कहा कि उन्हें पहले न्यायालय को इस बात से संतुष्ट करना होगा कि क्या उनकी याचिका विचार योग्य है। स्वामी ने कहा कि यह जनहित का मामला है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने में करीब एक साल का वक्त लगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुनंदा की अस्वाभाविक मौत हुई थी।

इसे भी पढ़ें  शिवसेना न सरकार गिरायेगी और न नया विकल्प तलाशेगी, बस 2019 में अकेले लड़ेगी

पीठ ने स्वामी से कहा कि वह याचिका की विचारणीयता के सवाल पर पहले बहस करें और इसके साथ ही मामले की सुनवाई तीन सप्ताह के लिए स्थगित कर दी। स्वामी ने दिल्ली हाईकोर्ट के पिछले साल 28 अक्तूबर के आदेश को चुनौती दी है जिसमें उसने सुनंदा पुष्कर की मृत्यु की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने के अनुरोध वाली की याचिका खारिज कर दी थी। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के एक सूइट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *