Politicsमंडी विशेष

MP कांग्रेस सेवादल की प्रदेश और जिला इकाइयां भंग

भोपाल (मप्र)। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश और जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया है। जल्द ही नई इकाइयों का गठन किया जाएगा।

इसके मद्देनजर 31 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल की बैठक का आयोजन किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को मप्र कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने पत्रकारवार्ता में दी।

यादव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से नहीं की जा सकती। उनकी काली टोपी है, हमारी सफेद है। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में आरएसएस ने अंग्रेजों का साथ दिया था, जबकि कांग्रेस सेवादल ने आजादी की लड़ाई लड़ रहे लोगों के साथ आंदोलन किए। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button