मध्यप्रदेश में अध्यापकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बड़ा ऐलान किया। उन्‍होंने घोषणा की कि अध्यापकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाएगा।

सीएम के अनुसार अब सिर्फ एक ही विभाग रहेगा स्कूल शिक्षा । अब सिर्फ शिक्षक होंगे। मध्यप्रदेश में गुरु जी, शिक्षा कर्मी, अध्यापक यह सब खत्म कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इससे करीब पौने तीन लाख शिक्षकों का फायदा होगा।

उनके अनुसार स्थानांतरण, गुरु जी की वरिष्ठता, मातृत्व अवकाश सहित अन्य वह चीजें जो सरकारी शिक्षक को मिलती हैं वह सब अध्यापकों को भी मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वर्षों से अध्यापकों के साथ अन्याय हो रहा था। इस फैसले से हमने ऐतिहासिक अन्याय को समाप्त कर दिया। मुख्यमंत्री निवास पर हुए कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, अध्यापक संघ से जुड़े भरत पटेल , जगदीश यादव, जावेद खान , दर्शन चौधरी सहित अन्य लोग मंच पर मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें  बस पेड़ से टकराई, 24 यात्री घायल, 10 गम्भीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *