हार्दिक पटेल ने की प्रैस कान्फ्रेंस, EVM पर उठाए सवाल

गांधीनगरः पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात में शुरुआती रुझानों पर आए परिणाम के बाद प्रैस कॉन्फ्रैस कर एक बार फिर से ईवीएम पर सवाल उठाया। हार्दिक ने कहा कि वोटिंग के दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई। पटेल ने कहा कि 12 से 15 सीटों पर जीत में कम अंतर रहा लेकिन हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। पटेल ने कहा कि सभी दलों को एकजुट होकर ईवीएम का मुद्दा उठाना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने जो सीटें जीतीं हैं वो कोई चाणक्य नीति नहीं है। हार्दिक ने कहा कि हमें पता ही नहीं हमारा वोट कहां पड़ा है। भाजपा का कभी भी दिल से अभिनंदन नहीं होगा क्योंकि यह अपनी मेहनत से नहीं बल्कि गड़बड़ी से जीती है। पुलिंग बूथों पर नमो वाईफाई चल रहा था। मैं शांत नहीं बैठूंगा। पांच दिन बाद राज्य के गांव-शहरों में मैं राजनीतिक अभियान शुरू करूंगा। भले ही मेरी उम्र 23 साल हैं लेकिन मुझे भविष्य की फिक्र नहीं है।

इसे भी पढ़ें  प्रदेश में ओखी चक्रवात का असर, बारिश की वजह से बढ़ी ठंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *