सूरत – GST का विरोध भी नहीं जिता पाया कांग्रेस को

सूरत। गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और भाजपा ने राज्य में निर्णायक बढ़त बना ली है। अब तक आए नतीजों और रुझानों में भाजपा ने 45 सीटों पर जीत कर 54 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 33 सीटें जीतकर 46 पर आगे है। इन नतीजों में गुजरात के सूरत में भाजपा को बढ़त मिली है। सूरत की 16 में से 15 पर भाजपा आगे है।

जीएसटी लागू होने के बाद सूरत में कपड़ा कारोबारियों ने इसका काफी विरोध किया था जिसके बाद माना जा रहा था कि भाजपा को यहां चुनावों में झटका लग सकता है। लेकिन जब नतीजे आए तो कांग्रेस के अलावा अन्य भी चौंक गए। अब तक आए नतीजों और रुझानों के अनुसार सूरत पूर्व में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है।

सूरत में 16 विधानसभा सीटें हैं और सूरत पूर्व से भाजपा उम्मीदवार अरविंद राणा 34918 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि सूरत उत्तर से भाजपा उम्मीदवार कांतीभाई बलार 58788 वोटों के साथ आगे हैं। सूरत पश्चिम की बात करें तो यहां भी भाजपा के पर्णेश मोदी 1 लाख 11 हजार वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  8.1 की तीव्रता का भूकंप, यहां मिली सुनामी की चेतावनी

इनके अलावा ओलपाड, मंगरोल, मांडवी, कमरेज, वारच्चा रोड, कारंज, लिंबायत, उढाना, मजूरा, खतरगाम, चोरयासी, भरदोली में भी भाजपा को बढ़त है। सूरत में भाजपा को मिल रही जीत को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने गलत प्रचार करने की कोशिश की लेकिन व्यापारियों के गढ़ सूरत में भाजपा को मिल रही जीत इस बात का जवाब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *