महिला को गलती से दफनाया, 11 दिन बाद ताबूत से आई आवाज

अजब गजब। कब्रिस्तान पहुंचने वालों लोगों में से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कुछ लोग एम्बुलेंस बुलाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन ताबूत बाहर निकालने के बाद जो दिखा वह वाकई में दिल दहला देने वाला था। रॉसएंजेला अल्मीडा का ताबूत से बाहर निकलने का संघर्ष साफ दिख रहा था।

manddihalchal

ब्राजील में एक महिला की मौत का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को मृत मानकर दफना दिया गया था, लेकिन 11 दिन बाद कब्र खोद कर ताबूत निकाला गया। 37 वर्षीय मृतक महिला का नाम रॉसएंजेला अल्मीडा डॉस सैंटोस बताया गया है। रॉसएंजेला को कुछ दिन पहले थकावट की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के करीब एक सप्ताह बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और उसका शव परिवार वालों को सौंप दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉसएंजेला अल्मीडा को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पता चला था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इलाज के दौरान 28 जनवरी 2018 को डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने महिला की मौत की वजह सेप्टिक शॉक बताई थी। इसके बाद परिवार वालों ने अगले दिन महिला को दफना दिया था।

इसे भी पढ़ें  स्कूल में भोजन करने के बाद 120 बच्चे बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बाद में कब्रिस्तान के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने एक शख्स को कब्र से आवाज आने के बारे में बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने पहले बच्चों की बात को मजाक समझा, लेकिन कब्र के पास जाने के बाद वह खुद हैरान रह गया। तुरंत महिला के परिवार वालों को कब्र से आने वाले शोर के बारे में बताया गया। महिला को दफनाने के करीब 11 दिन बाद यानी 9 फरवरी को कब्र खोदकर ताबूत को निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *