राजस्थान के पाठ्यक्रम में बदलेगा रानी पद्मिनी का इतिहास

जयपुर। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर उठे विवाद के बाद अब राजस्थान सरकार भी सजग हो गई है। राज्य के स्कूलों में चित्तौड़ की रानी पद्मिनी को लेकर पढ़ाए जा रहे इतिहास में तथ्यों में बदलाव की तैयारी जा रही है।

राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि गलत इतिहास किसी भी स्तर के बच्चों को नहीं पढ़ाया जाएगा। वर्तमान पाठ्यक्रम में रानी पद्मिनी को लेकर जो भी इतिहास पढ़ाया जा रहा है, उसकी पड़ताल के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

पड़ताल के बाद आवश्यकतानुसार इसमें बदलाव किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह बताने से इन्कार किया कि वर्तमान में क्या पढ़ाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें  एक लाइन के सरकारी आदेश अब नहीं चलेंगे- HC ग्वालियर खंडपीठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *