भाजपा की बढ़त बरकरार, विजय रुपाणी जीते

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और रुझानों में भाजपा ने फिर से बढ़त बना ली है और कांग्रेस पिछड़ गई है। इस बीच इस चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं और इनमें से दो सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी राजकोट पश्चिम से चुनाव जीत लिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

अब तक आए नतीजों और रुझानों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। समर्थक पार्टी दफ्तर के बाहर एकत्रित हो गए हैं और मिठाई के साथ खमण ढोकला बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें  गुजरात: अमित का आया एक फोन और ठंडे पड़े नितिन

इसके पहले शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने एक बार बड़ी टक्कर देते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया था। एक वक्त कांग्रेस ने 88 सीटों पर बढ़त बना ली थी और भाजपा पीछे रह गई थी लेकिन कुछ देर बाद भाजपा की स्थिति सुधरने लगी। अब तक आए 182 रुझानों में जहां भाजपा 105 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस 76 सीटों पर पिछड़ गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर गुजरात में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है वहीं मध्य और दक्षिण गुजरात में भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

फिलहाल मतगणना जारी है और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती जा रही है। इसे देखकर माना जा रहा है कि भाजपा एक बार फिर से गुजरात में जीत का जश्न मानएगी।

इसे भी पढ़ें  Good News : अब 3 घंटे 15 मिनट में ग्वालियर से दिल्ली का सफर

बता दें कि पिछले दिनों आए सभी एग्जिट पोल्स में गुजरात में भाजपा की सरकार का अनुमान जताया गया है। हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस अपनी जीत के दावे कर रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव के यह नतीजे पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में उनकी व भाजपा की प्रतिष्ठा का और नए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली अग्नि परीक्षा का फैसला करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *