शाम ढलते ही विराट अनुष्का के रिसेप्शन में स्टार्स का मेला

वेब डेस्क। अनुष्का और विराट की जोड़ी लगभग साढ़े पांच बजे यहां अपनी टीम के साथ साधारण ड्रेस में पहुंची। यहां भी दिल्ली की तरह फैशन डिजाइनर सब्बायाची ने अनुष्का की ड्रेस डिजाइन की।

दिन ढलते ही होटल रंगबिरंगी सजावट से जगमग हो गया और सात बजे मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

शुरुआती मेहमानों में अव्वल रहे बोमन ईरानी, जिन्होंने पीके सहित कई फिल्मों में अनुष्का के साथ काम किया। पीके के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजकुमार हीरानी भी पहले आने वालों में रहे।

माधुरी दीक्षित, सारा अली खान, रेखा, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचे। टिप्स के मालिक रमेश तौरानी, संगीतकार एआर रहमान, सिद्धार्थ राय कपूर और आदित्य राय कपूर ने भी यहां चार चांद लगाए।

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी बेटी के साथ पहुंचे तो कंगना अकेले ही आईं। पर्दे पर अनुष्का के सुल्तान बने सलमान खान इस रिसेप्शन में नहीं आए। वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए सोमवार की रात ही पनवेल स्थित अपने फॉर्महाउस पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें  गुजरात चुनाव परिणाम Live: भाजपा की बढ़त बरकरार,2 सीटों पर दर्ज की जीत

कुंबले भी आए : वहीं अगर क्रिकेट के सितारों की बात की जाए तो सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धौनी, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा भी पहुंचे।

ध्यान रहे कि जब कुंबले कोच थे तो उनके और विराट के बीच काफी विवाद हुआ था। वहीं ओलंपिक पदक जीतने वाली भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।

विराट ने ब्लू और व्हाइट कॉम्बीनेशन में ड्रेसअप किया हुआ था। वहीं, अनुष्का ने लाइट कलर का डिजाइनर लहंगा कैरी किया।

इस ड्रेसअप में अनुष्का काफी ब्यूटीफुल नज़र आ रही थीं। बता दें कि, साल 2017 की सबसे बड़ी शादियों में शुमार विराट और अनुष्का की शादी का यह दूसरा रिसेप्शन है।

इस खास अवसर पर बोमन ईरानी पहुंचे। इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर्स भी रिसेप्शन में पहुंचे। इस भव्य आयोजन के लिए पहले से तैयारियां चल रही थी।

आपको बताते चलें कि, भारतीय सिनेमा जगत की अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शादी की शादी इटली के मिलान शहर में हुई थी।

इसे भी पढ़ें  मुश्किल होगा आयुर्वेदिक प्रेक्टिशनर बनना, पास करनी होगी परीक्षा

ये शादी पूरी तरह से पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। शादी जिस रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी वहां सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति थी जिनका नाम गेस्ट लिस्ट में शामिल था। यानी ये शादी पूरी तरह से अतिगोपनीय तरीके से संपन्न हुई।

yashbharat

रिसेप्शन में बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल भी पहुंच चुकी हैं। इसके पहले दिल्ली में हुए विराट और अनुष्का के पहले रिसेप्शन में पीएम मोदी समेत उनके साथी खिलाड़ियों ने शिरकत की थी।

y

इसके अलावा और भी कई राजनेता उपस्थित थे। मुंबई में रिसेप्शन बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत के लोगों के लिए आयोजित किया गया है।

yashbharat\

स्‍टार बल्‍लेबाज रोहित शर्मा भी अपनी पत्‍नी के साथ पहुंचे।

yashbharat

क्रिकेट सचिन तेंडुलकर अपनी पत्‍नी अंजलि और बेटी सारा के साथ पहुंचे।

yashbharat

संगीतकार एआर रहमान ने अपनी मौजूदगी से दोनों को खुश कर दिया।

इसे भी पढ़ें  बिहार:13668 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में पांच करोड़ लोग शामिल

yashbharat

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी यहां शिरकत करने पहुंची।

yashbharat

yashbharat

इस पार्टी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ बॉलीवुड के दिग्गज और कई पालीटिशियन भी शामिल होने वाले हैं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग रिसेप्शन में पहुंच चुके हैं।

yashbharat

अनुष्का और विराट ने इटली जाकर शादी की थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिसेप्शन भव्य होने की बात कही जा रही है।

yashbharat

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री हैं और उन्होंने सलमान खान, शाहरुख़ खान, आमिर खान और रणबीर कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है।

yashbharat

विराट और अनुष्का पिछले कई वर्षों के एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों की मुलाकात वर्ष 2013 में एक शैंपू की एड के दौरान हुई थी।

yashbharat

बाद में इनकी जान पहचान बढ़ती गई और दोनों एक-दूसरे डेट करने लगे। वर्ष 2014 में इन दोनों के संबंधों का खुलासा हुआ और इसके बाद से विराट व अनुष्का कई मौकों पर साथ-साथ देखे जाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *