मध्यप्रदेश

हरदा जिले में स्कूली वैन दुर्घटनाग्रस्‍त, एक दर्जन बच्चे घायल

टिमरनी। मंगलवार को टिमरनी शहर से करीब तीन किमी दूर भायली टप्पर के पास स्कूल मैजिक वैन अनियंत्रित होकर खंती में उतर गई। हादसे में एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। जिसमें से एक बच्चे को टांके आए है, बाकी किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बच्चों को उनके परिजन निजी अस्पाल लेकर पहुंचे और इलाज कराया। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और इंदौर हाईवे पर चार घंटे चक्काजाम किया।

जानकारी के अनुसार नॉलेज पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन एमपी 47 टी 0360 मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे सोडलपुर से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बच्चों ने बताया कि चालक राहुल वैन को तेजी व लापरवाही से चला रहा था। जैसे ही वैन हाईवे के ग्राम भायली टप्पर के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार वैन का कमानी का पत्ता टूट गया और वह अनियंत्रित होकर खंती में उतर गई।

इसे भी पढ़ें  मध्यप्रदेश में 10 IAS अधिकारी पदोन्नत, जानें कौन हैं इस सूची में

हादसे के दौरान वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना को देखकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने वैन में फंसे बच्‍चों को बाहर निकालना शुरू किया। घटना से सहमें हुए बच्चों को जब वैन से उतरे तो वह कांप रहे थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल 108 और स्कूल संचालक को दी। वैन की दुर्घटना की सूचना पर अभिभावक भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और निजी अस्पताल में इलाज कराने ले गए। वाहन दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वैन चालक के साथ मारपीट जिससे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया हैं। इधर पुलिस ने स्कूल में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बलवा प्रकरण दर्ज किया हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *