Latest

शिवसेना ने कहा जवान शहीद हो रहे, भारत मे मिसाइल सिर्फ देखने के लिये

नई दिल्ली: पाक की ओर से जारी फायरिंग पर शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि अगर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है तो क्या भारत के मिसाइल सिर्फ दिखावे के लिए हैं? रावत ने कहा, ‘कल पाकिस्तान ने हमारे जवानों पर मिसाइल से हमला किया। क्या हमारी मिसाइल सिर्फ दिखाने और राजपथ पर तालियों के लिए ही हैं? क्या उनका प्रयोग 26 जनवरी को दूसरे राष्ट्रों के प्रमुख के सामने सिर्फ प्रदर्शन के लिए किया जाएगा?’ राउत ने कहा कि ये युद्ध है और उनके हमले का जवाब हमें उसी तरह देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें  कोलारस और मुंगावली दोनों जगह कांग्रेस आगे

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगते इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई जबरदस्त गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो नाबालिग समेत चार लोग घायल हो गए। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों ने राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगने वाली भीमभेर गली सेक्टर में रविवार शाम जबरदस्त गोलीबारी और बमबारी की। अधिकारी ने बताया पाक की तरफ से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान शहीद हो गए। इस जबरदस्त गोलीबारी में घायल सेना के एक अधिकारी ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सेना ने भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है जिसके बाद दोनो तरफ से गोलीबारी जारी है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *