Latest

नहीं बंद होंगे सरकारी बैंक, RBI ने दी सफाई

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ इंडिया समेत नौ सरकारी बैंकों को ‘प्रॉप्टी करेक्टिव ऐक्शन’ की सूची में डाले जाने के बाद इनके बंद किए जाने पर सोशल मीडिया में चल रही खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए आज कहा कि इससे बैंकों के सामान्य कामकाज पर किसी तरह का प्रभाव नहीं होगा। सोशल मीडिया पर बैंक ऑफ इंडिया के अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, देना बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, यूको बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बंद होने के संबंध में अफवाहें हैं।

केंद्रीय बैंक ने आज जारी स्पष्टीकरण में कहा, ‘‘रिजर्व बैंक को सोशल मीडिया के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में ऐसी कई गलत खबरों के बारे में जानकारी मिली है जिनमें कुछ सरकारी बैंकों के बंद किए जाने की बात कही गई है। प्रॉप्टी करेक्टिव एक्शन को लेकर ऐसी खबरें फैलायी जा रही है जो गलत है।’’

इसे भी पढ़ें  जनविश्वास अभियान के तहत शिक्षा विभाग के स्कूलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य आम जन के लिए बैंकों के सामान्य कामकाज को किसी तरह रोकना नहीं होता है। बैंक ने कहा कि पर्यवेक्षक ढांचे के तहत हम बैंकों की वित्तीय स्थिति सुधाने के लिए ऐसे कदम उठाते हैं और यह उसी का ही एक हिस्सा है। इसका बैंकों के कामकाज पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने फंसे हुए ऋण के चलते बैंक ऑफ इंडिया के नया ऋण जारी करने पर रोक लगा दी है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *