Sports

LIVE INDvsSL: श्रीलंका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

इंदौर। श्रीलंका ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि श्रीलंका ने मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए। मेहमान टीम ने विश्वा फर्नांडो और दासून शनाका की जगह सदीरा समरविक्रमा और चतुरंगा डीसिल्वा को शामिल किया।

कटक टी20 की शानदार जीत से उत्साहित भारतीय टीम शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मेहमान टीम का इरादा पहले मैच में 93 रनों से मिली करारी हार से उबरकर सीरीज में अपनी उम्मीदों को बनाए रखने का रहेगा।

इसे भी पढ़ें  कल थे ये खिलाड़ी हीरो आज किसी ने नाम तक नहीं लिया

पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच: 

होलकर स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला मैच इस मैदान का पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच होगा। इससे पहले इस मैदान पर टेस्ट और वनडे खेले जा चुके हैं।

टीमें – भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, महेंद्रसिंह धोनी, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्‍या, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका: निरोशन डिकवेला, उपुल थरंगा, कुशल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रमा, थिसारा परेरा (कप्तान), अकिला धनंजय, दुष्मथं चमीरा, चतुरंगा डीसिल्वा, नुवान प्रदीप।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *