LatestNewsशिवपुरी

त्योहारों से पहले शिवपुरी में खाद्य विभाग का छापा, 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

त्योहारों से पहले शिवपुरी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

शिवपुरी। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 44 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें मिठाई, मावा, तेल, दाल, नमकीन, मसाले और खाद्य रंग सहित कई खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरपित वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, 8 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने संकलित किए गए।

इसे भी पढ़ें  छिंदवाड़ा में गौसेवा सम्मान समारोह: गौशाला संचालकों का सम्मेलन, अनुदान और व्यवस्थाओं की समस्याओं पर उठी आवाज

मिठाई, मावा से लेकर तेल और मसालों तक की जांच

अभियान के दौरान शिवपुरी, करैरा, पोहरी, नरवर और बदरवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मिठाई दुकानों, नमकीन प्रतिष्ठानों, तेल उद्योगों और अन्य खाद्य कारोबारियों से नमूने लिए गए।

शिवपुरी के शर्मा मिष्ठान भंडार, सिंघल स्वीट्स, शुभम नमकीन, बालाजी स्वीट्स और जय शिव स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों से मावा, पेड़ा, बर्फी, जलेबी, बूंदी के लड्डू, नमकीन और खाद्य रंग के नमूने लिए गए। वहीं श्रीराम ऑयल इंडस्ट्रीज से सरसों तेल तथा अन्य प्रतिष्ठानों से रिफाइंड सोयाबीन तेल, हल्दी, धनिया, दाल और पोहा के नमूने भी संकलित किए गए।

करैरा, नरवर और पोहरी क्षेत्र में भी खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इन स्थानों से मावा, मावा बर्फी, पेड़ा, बेसन के लड्डू, बेकिंग पाउडर, फूड कलर और नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

इसे भी पढ़ें  त्योहारों की मिठास में कहीं मिलावट का जहर तो नहीं? डबरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक मकान में चल रही पनीर निर्माण यूनिट पर छापा मारकर 128 किलो पनीर जब्त किया हैl

रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

खाद्य विभाग के अनुसार, सभी संकलित नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से विश्लेषण प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने भी किए 100 नमूनों के परीक्षण

विशेष अभियान के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ने भी करैरा, शिवपुरी, नरवर और बदरवास क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान मौके पर ही विभिन्न खाद्य पदार्थों के 100 नमूनों का परीक्षण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और उससे जुड़ी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें  क्या आप जानतें हैं आजादी के बाद किन लोगों ने संभाली कांग्रेस की कमान

इसके अलावा जिले में 8 जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।

त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।