छोटे उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, मध्यप्रदेश में MSME विकास कंपनी का होगा गठन
MP में बनेगी MSME औद्योगिक विकास कंपनी, प्रदेश में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
भोपाल। मध्यप्रदेश में व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के लिए राज्य सरकार MSME औद्योगिक विकास कंपनी का गठन करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रस्तावित कंपनी के माध्यम से उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि, अधोसंरचना और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने और औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना और स्थानीय स्तर पर व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को गति देना है।

